
यमुना में बिछा सफेद जहरीला झाग, सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स- 'ये तो लंदन वाली दिल्ली है जी'
NDTV India
यमुना आज सफेद झाग से ढकी दिखी तो सोशल मीडिया पर भी जमकर कमेंट्स किए गए. किसी ने इसकी तुलना थेम्स नदी से की तो किसी ने आप सरकार को कोसा.
दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है तो नदी इससे कैसे अछूती रह सकती है. युमना (Yamuna) भी लगातार दूषित होती जा रही है, जिसका एक उदाहरण आज फिर देखने को मिला. यमुना में आज फिर सफेद जहरीला झाग दिख रहा था. सफेद चादर की तरह बिछा ये झाग ऐसा लग रहा था जैसे किसी बर्फीले स्थान की फोटो हो, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है. फैक्टरियों और सीवरों से लगातार यमुना में गंदा पानी और कूड़ा फेंका जा रहा है और बात हमेशा यही की जाती है कि यमुना साफ हो रही है. यमुना की ऐसी तस्वीर पहली बार नहीं है.












