
'मैं बिलिनेयर हूं, आपको गाड़ी गिफ्ट करना चाहता हूं', ठग सुकेश चंद्रशेखर ने Bhumi Pednekar को दिया था ऑफर
AajTak
भूमि पेडनेकर उन पांच अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें ठग सुकेश ने अप्रोच किया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी के रडार पर भूमि पेडनेकर भी आई हैं. इनसे पहले इस केस में जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान का नाम सामने आ चुका है.
ठग सुकेश चंद्रशेखर इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. इनपर 200 करोड़ ठगने का आरोप लगा है. ईडी इस केस की छानबीन में जुटी हुई है. इसी बीच सुकेश चंद्रशेखर ने तीन अभिनेत्रियों का नाम लिया है. इसमें सारा अली खान, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर शामिल हैं. तीनों ने ही अपना स्टेटमेंट ईडी को दिया है. ठग सुकेश ने भूमि को अपना परिचय एक कंपनी का मालिक बनकर दिया था. उनका कहना था कि वह एक बिलिनेयर हैं और उन्हें गाड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











