
'मैं बाप बनने वाला हूं...', Brahmastra के नाम पर क्यों इरिटेट हुए Ranbir Kapoor? बोले- आलिया का गला बैठ गया है
AajTak
ब्रह्मास्त्र ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर 4 नवंबर को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा को रिलीज किया जाएगा. रणबीर इसी बात को वीडियो में बता रहे हैं. लेकिन जरा अलग अंदाज में. वो फोन पर किसी से बात करते हुए कहते हैं कि वो फिल्म का प्रमोशन कर के थक चुके हैं.
क्या हो गया है रणबीर कपूर को? आखिर क्यों ब्रह्मास्त्र की प्रमोशन करने से खुद को रोक रहे हैं? रणबीर इतने गुस्से में हैं कि अपना माथा तक पीट रहे हैं. डायरेक्टर अयान मुखर्जी पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. रणबीर ने यहां तक कह दिया कि आलिया की केसरिया गा-गाकर, शिवा-शिवा चिल्लाकर आवाज तक चली गई है.
आलिया ने शेयर किया वीडियो
रणबीर कपूर के इस गुस्साए वीडियो को खुद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. आलिया ने वीडियो शेयर कर लिखा- हार्ड फैक्ट्स, हिंदी में मतलब मुश्किल तथ्य. यानी आलिया यहां बताना चाह रही हैं कि रणबीर जो भी इस वीडियो में कह रहे हैं, वो सब सच है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन कर-कर के थक गए हैं. क्या सच में यही बात है? चलिए आपको बताते हैं.
ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
दरअसल ब्रह्मास्त्र ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर 4 नवंबर को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा को रिलीज किया जाएगा. रणबीर इसी बात को वीडियो में बता रहे हैं. लेकिन जरा अलग अंदाज में. वो फोन पर किसी से बात करते हुए कहते हैं कि वो फिल्म का प्रमोशन कर के थक चुके हैं. इन प्रमोशनल इवेंट्स में केसरिया गाना गाकर आलिया की आवाज बैठ चुकी है. इतना फिल्म में शिवा-शिवा नहीं चिल्लाया था, जितना प्रमोशन करना पड़ रहा है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











