
'मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही हूं...', भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ने लिखा पोस्ट
AajTak
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने पवन सिंह के नाम एक नोट लिखा है. साथ ही ये कहा कि वो उनके परिवार से मिलने लखनऊ आ रही हैं.
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चीजें पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रही हैं. कुछ दिन पहले ज्योति ने एक लंबी पोस्ट लिख सभी को चौंका दिया था. जिसमें उन्होंने पवन पर उन्हें अकेला छोड़ने और उनके माता-पिता का अपमान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. वहीं अब ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जो वायरल हो रहा है.
पवन सिंह की पत्नी ने क्या पोस्ट किया? अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने लिखा, 'प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आप से एवं आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ में आ रही हूं. मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे. अगर आप कहीं और भी होंगे तो मैं आपका इंतजार करूंगी या फिर आप जहां भी बुलाएंगे मैं वहां भी आ जाऊंगी.'
ज्योति ने आगे लिखा, 'विनम्र विनती है कि आप मुझसे जरूर मिलें और बहुत सारी बातें एवं बहुत कुछ निर्णय आपके साथ बैठकर लेना है. इसलिए आप प्लीज मुझसे जरूर मिलिएगा. आपकी पत्नी ज्योति.'
पवन सिंह ने भी किया पोस्ट वहीं इससे पहले पवन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए इंसानियत मायने रखती है. अगर मेरे से बड़ा कोई मेरे सामने खड़ा है और मैंने उनको प्रणाम कर लिया तो क्या उसको झुकना बोलते हैं? अगर ऐसा है तो ठीक है ये मेरे संस्कार हैं. जय माता दी.' बता दें कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से 5 मार्च 2018 को शादी की थी. हालांकि दोनों का रिश्ता काफी विवादित रहा है. वहीं ये पहली बार नहीं है जब ज्योति ने इस तरह की पोस्ट लिखी है. इससे पहले भी ज्योति ने सुसाइड करने तक की बात कही थी. साथ ही कई आरोप पवन सिंह पर लगाए थे.
बात करें पवन सिंह की तो वो कुछ दिन पहले ही रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' से बाहर आए हैं. उन्होंने खुद शो को छोड़ने की बात अशनीर ग्रोवर के सामने रखी थी. इस दौरान के कई प्रोमोज और वीडियोज वायरल हुए थे.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











