
मुश्किल में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
AajTak
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है. व्यापारी का आरोप है कि कपल ने उसे 60 करोड़ रुपये का चूना लगााया. बिजनेस के नाम पर दिए गए पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया.
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा फिर से मुश्किल में पड़ गए हैं. शिल्पा-राज और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एक व्यापारी से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि ये धोखाधड़ी 60 करोड़ तक की हुई है.
बढ़ी शिल्पा-राज की मुश्किलें
मुंबई पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यापारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि शिल्पा और राज ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया. कोठारी का कहना है कि ये पैसा उन्होंने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस बढ़ाने के नाम पर दिया था, लेकिन असल में इसे निजी खर्चों में उड़ाया गया. अब मामले की जांच EOW को सौंपी गई है.
खबरों की मानें तो, शिकायत जूहू निवासी 60 वर्षीय दीपक कोठारी ने दर्ज करवाई. वो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं. उन्होंने दावा किया कि ये निवेश सौदा शेट्टी और कुंद्रा की अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्रा. लि. से जुड़ा था.
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब राज और शिल्पा किसी कानूनी मुश्किल में फंसे हों, इससे पहले भी उनके ED की रेड पड़ चुकी है. वहीं राज को पोर्न केस में जेल भेजा जा चुका है. हालांकि,धोखाधड़ी की इस खबर के आने के बाद अभी तक कपल की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










