
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का COVID-19 नियमों का सख्ती पालन करने का आदेश
NDTV India
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की MMR रीजन के आयुक्तों और BMC आयुक्त के साथ बैठक मंगलवार को देर रात खत्म हुई. MMR रीजन के आयुक्तों और बीएमसी के अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने सभी को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की MMR रीजन के आयुक्तों और BMC आयुक्त के साथ बैठक मंगलवार को देर रात खत्म हुई. MMR रीजन के आयुक्तों और बीएमसी के अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ने सभी को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है. COVID-19 नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आक्रामक अभियान चलाने का आदेश दिया है. और नियमों का सख्ती पालन करने का आदेश दिया है. मुंबई और MMR क्षेत्र में ICU बेड और ऑक्सीजन बेड तैयार रखने और पूरी चिकित्सा प्रणाली को हाई अलर्ट पर रखें.












