
मुंह में थर्मामीटर लगाए नो मेकअप लुक में Janhvi Kapoor ने शेयर की फोटो, देखकर फैंस हुए परेशान, पूछ रहे- क्या हो गया?
AajTak
जाह्नवी ने अपनी पोस्ट में एक नहीं बल्कि, कई सारी अलग-अलग एक्टिविटीज की फोटोज शेयर की हैं. पहली फोटो में जाह्नवी थर्मामीटर लगाए नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं, जबकि एक फोटो में वो अपनी बहन खुशी कपूर संग आराम करते हुए देखी जा सकती हैं.
बिखरे बाल...नो मेकअप लुक...और मुंह में थर्मामीटर लगाए जाह्नवी की सेल्फी ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं. जाह्नवी के मुंह में थर्मामीटर देखकर फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या जान्हवी को फीवर हुआ है? अब जाह्नवी को फीवर है या नहीं, यह तो जाह्नवी ही बता सकती हैं, लेकिन एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर लग तो कुछ ऐसा ही रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












