
मुंबई बारिश: आधी रात मीका सिंह की गाड़ी हुई खराब, मदद को पहुंचे करीब 200 लोग
AajTak
वीडियो में एक शख्स बोल रहा है कि जब मीका की कार बंद हो जाती है, तो मुंबई में इतने लोग मदद करने को आ जाते हैं. शख्स मीका सिंह और आकांक्षा पुरी (गाड़ी में अंदर बैठे हुए होते हैं) के पास कैमरा लेकर जाते हैं और उनसे कमेंट के लिए कहते हैं. मीका सिंह कहते हैं- 'हमारी गाड़ी खराब हो गई है और कम से कम 200 लोग हैं मदद करने के लिए. '
सिंगर मीका सिंह की रविवार आधी रात को तेज बारिश के कारण बीच रास्ते में गाड़ी खराब हो गई थी. मीका की गाड़ी खराब होने पर कई लोग उनकी मदद को आगे आए. मुंबई के पैपराजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मीका सिंह गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं और अपन खराब गाड़ी के बारे में बता रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी उनके साथ हैं. मीका ने वीडियो के आखिर में लोगों को धन्यवाद भी दिया था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












