
मीडिया की नजरों से बचते दिखे Shah Rukh Khan, एयरपोर्ट पर नजर आई टीम, देखें Video
AajTak
कलीना एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में शाहरुख खान की टीम नजर आ रही हैं. वीडियो में 2 लोगों को काली छतरी के पीछे छिपकर कार में बैठते देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि शाहरुख खान नहीं चाहते थे कि पैपराजी उनकी तस्वीरें लें.
आर्यन खान के ड्रग्स केस के बाद से शाहरुख खान मीडिया की नजरों से मानों गायब ही हो गए हैं. बहुत कम ही ऐसा होता है कि शाहरुख खान पैपराजी को नजर आएं. रविवार 7 नवंबर को शाहरुख की टीम को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान दिल्ली में एक मीटिंग निपटाने के बाद अपने प्राइवेट जेट से मुंबई वापस लौटे हैं. इस दौरान एक बार फिर शाहरुख खान मीडिया के कैमरा से बचते हुए निकल गए.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












