
मालदीव घूमने गया था टीवी एक्टर, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो रिजॉर्ट में होना पड़ा क्वारनटीन
AajTak
मालदीव गए एक्टर नामिश तनेजा कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और उनके एंजॉयमेंट को कोरोना ने फीका कर दिया है. एक्टर रिजॉर्ट क्वारनटीन में हैं और इस दौरान अपनी वाइफ आंचल शर्मा से अलग भी हो गए हैं. नामिश अपना क्वारनटीन पीरियड पूरा करेंगे और उनकी वाइफ भारत वापस लौट चुकी हैं.
कोरोना वायरस को लेकर सरकार लगाताक सतर्क रहने को कह रही है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से ये वायरस बढ़ा है उसने एक अलग ही दहशत का माहौल खड़ा कर दिया है. इसी बीच मालदीव गए एक्टर नामिश तनेजा कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और उनके एंजॉयमेंट को कोरोना ने फीका कर दिया है. एक्टर रिजॉर्ट क्वारनटीन में हैं और इस दौरान अपनी वाइफ आंचल शर्मा से अलग भी हो गए हैं. नामिश अपना क्वारनटीन पीरियड पूरा करेंगे और उनकी वाइफ भारत वापस लौट चुकी हैं. एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा- सभी को मेरा हैलो. मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं मालदीव में हूं और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है. मैं रिजॉर्ट क्वारनटीन में हूं. सभी सेफ्टी मेजर्स को फॉलो किया पर फिर भी हो गया. अफवाहों पर गौर ना करें. वायरस रियल है. ये हर जगह फैला हुआ है. कृपया अपना मास्क पहनें और खुद को सैनिटाइज करें. बाहर ना जाएं. अपना ध्यन रखें. मेरे लिए दुआ करें. भारत से प्यारा कोई देश नहीं. जय हिंद.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










