
मामा रणबीर कपूर का नंबर लीक करना चाहती थी भांजी समारा, रिद्धिमा का खुलासा
AajTak
शो में कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा कि क्या कभी उनकी सहेलियों ने रणबीर का नंबर मांगा है. इसपर रिद्धिमा ने बेटी समारा के प्लान का खुलासा किया. उन्होंने कहा 'बेटी को कैप्टन बनना था स्कूल में.
द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने शिरकत की. शो में जहां नीतू ने कपूर परिवार की पोल खोली वहीं बेटी रिद्धिमा ने भी मजेदार सीक्रेट्स शेयर किए. रिद्धिमा ने अपनी बेटी समारा के उस हरकत का जिक्र किया, जिससे रिद्धिमा के भाई और समारा के मामा रणबीर कपूर के फोन में लड़कियों के मैसेजेज की लाइन लग सकती थी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












