मलाइका अरोड़ा ने किया अनुराग बासु संग धुनुची डांस, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-4 का अपकमिंग एपिसोड शानदार होने वाला है. इस एपिसोड के दौरान एक्ट्रेस और शो की जज मलाइका अरोड़ा और अनुराग बासु धमाकेदार धुनुची डांस करते दिखाई देंगे. दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-4 शुरू हो चुका है. इस शो का हर एक एपिसोड बेहतरीन होता है. अब शो के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शो के जज मलाइका और अनुराग धमाल मचाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा की अदाएं देखने को मिल रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुराग संग मलाइका धुनुची डांस करते दिखने वाले हैं. जिसकी झलक हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिली है उनका यह वीडियो फैंस को भी बेहद लुभा रहा है. मलाइका और अनुराग ने किया धुनुची डांसMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












