
मध्य प्रदेश : महिला के कंधे पर जेठ को बैठाकर ससुराल वालों ने 3 किमी. तक चलने को किया मजबूर
NDTV India
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जोकि शर्मसार कर देने वाली है. मामला गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सागई और बांसखेडी का है.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जोकि शर्मसार कर देने वाली है. मामला गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सागई और बांसखेडी का है. इसके वीडियो वायरल होने के बाद तूल पकड़ा है. कुल चार वीडियो में एक महिला के कंधे पर जेठ को बैठाया गया है और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए एक गांव से दूसरे गांव तक तीन किलोमीटर ले जाया गया. महिला अपराध का यह मामला बेहद ही चौंकाने और हैरान कर देने वाला है.












