
मंदिरा बेदी के लिए मुश्किल पति के बिना जीना, एक्ट्रेस को सता रही अपने 'राजी' की याद
AajTak
पति को याद करते हुए मंदिरा बेदी ने इंस्टा पर नया पोस्ट शेयर किया है. कैप्शन में मिस यू राजी के साथ हार्ट ब्रेकिंग इमोजी बनाया हुआ है. मंदिरा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें नैपकिन पर राजी लिखा हुआ है.
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन को डेढ़ महीना होने जा रहा है. लेकिन एक्ट्रेस अभी तक इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाई हैं. मंदिरा बेदी के लिए राज कौशल के बिना अपनी जिदंगी को देखना बेहद मुश्किल हो गया है, तभी तो आए दिन वे सोशल मीडिया पर राज की याद में पोस्ट शेयर कर रही हैं.More Related News













