
बॉलीवुड एक्ट्रेस का मिरर सेल्फी क्रेज, देखें मलाइका-करीना का ग्लैमरस लुक
AajTak
पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेज के बीच मिरर सेल्फी का चलन खूब देखने को मिल रहा है. कभी ड्रेसिंग रूम, तो कभी बाथरूम तो कभी जिम इन एक्ट्रेसेज ने अपनी सेल्फी के लिए नए-नए स्पॉट इजाद कर लिए हैं.
अपनी फेवरेट एक्ट्रेसेज को फिल्मों में देखने के साथ-साथ फैंस कई बार उनकी स्टाइलिंग से भी प्रभावित होते हैं. स्टार्स द्वारा शुरू किए गए ट्रेंड उनके फैंस के बीच भी खासे पॉपुलर हो जाते हैं. वे इन ट्रेंड को फॉलो कर अपने फेवरेट स्टार की तरह दिखने की कोशिश करने में देरी नहीं करते हैं. इन दिनों बॉलीवुड डीवा के बीच मिरर सेल्फी का खासा चलन देखने को मिल रहा है. अब एक्ट्रेसेज किसी और से तस्वीर खिंचवाने के बजाए मिरर में देखते हुए सेल्फी लेना ज्यादा पसंद कर रही हैं. अपनी मिरर सेल्फी शेयर कर प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखती हैं, प्लेन में बाथरूम सेल्फी जरूर लेनी चाहिए. प्रियंका की ही तरह ऐसी ही कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने मिरर सेल्फी ट्रेंड को शुरू किया है. जिम के अंदर ली गई इस मिरर सेल्फी में मलाइका अरोड़ा अपने एब्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












