
बेटे Aryan को जमानत मिलने के बाद निकले थे Shah Rukh Khan के आंसू, वकील ने बताया
AajTak
हाई कोर्ट में आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने उनका केस लड़ा. मुकुल ने आर्यन को जमानत मिलने के लिए अपनी दलीलें रखीं, जिसके चलते हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया. आर्यन खान को जमानत मिलना उनके साथ-साथ उनकी लीगल टीम और परिवार के लिए राहत की बात है.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 28 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी. आर्यन खान मुंबई क्रूज से जुड़े ड्रग केस में फंसे थे, जिसके चलते उन्हें 25 दिनों से ज्यादा समय से जेल में रहना पड़ रहा था. आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को पकड़ा था. उनपर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप भी लगाए गए. एनसीबी ने इसके लिए आर्यन की व्हाट्सएप चैट का हवाला दिया था.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












