
बेटियों के साथ सुष्मिता सेन का वर्कआउट, देखकर आप भी धुुन पर लगेंगे थिरकने
AajTak
सुष्मिता सेन ने अपनी दोनों बेटियों के साथ वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह अलीजा और रिनी सेन के साथ डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं. साथ ही वीडियो के कैपशन में सुष्मिता ने अपनी दोनों बेटियों का धन्यवाद भी किया.
सुष्मिता सेन अपने बच्चों के साथ काफी मस्ती करती नजर आती हैं. उनकी लाइव वीडियो के दौरान भी सुष्मिता की दोनों बेटियां अकसर नजर आती हैं. साथ ही हर वीकेंड पर तीनों को एजॉय करते देखा गया है. हाल ही में सुष्मिता ने अपनी दोनों बेटियों के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीनों फैमिली गोल्स देते नजर आ रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












