
बिल गेट्स करेंगे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कैमियो, दो एपिसोड में आएंगे नजर
AajTak
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स गेस्ट कैमियो करेंगे. दो एपिसोड में गेट्स नजर आने वाले हैं. स्मृति और गेट्स के बीच वीडियो कॉल के जरिये बात होगी. इसका मकसद है गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सेहत व जागरूकता पर ध्यान दिलाना.
अभिनेत्री से राजनेता बनी स्मृति ईरान के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट बिल गेट्स कैमियो करने वाले हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्मृति ईरानी (तुलसी) और बिल गेट्स के बीच वीडियो कॉल दिखाई जाएगी. पूरी कहानी दो एपिसोड तक चलेगी. इसका मकसद है कि मनोरंजन के साथ लोगों को सेहत और जागरूकता के बारे में संदेश देना. यह एपिसोड 24 और 25 अक्टूबर को रिलीज होगा. मंगलवार के एपिसोड में एक अमेरिकी मेहमान की ओर इशारा करते हुए पहला टीजर जारी किया गया था.
शो से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि उन्होंने एक ऐसा ट्रैक शूट किया है जो गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य पर आधारित है. इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे लोगों को इन बातों के बारे में जागरूक होना चाहिए. इसी वजह से बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से जुड़कर यह एपिसोड बनाया गया है, क्योंकि ये संस्था असली दुनिया में भी इसी दिशा में काम करती है.
स्मृति ईरानी खुद चाहती थीं कि इस सीरियल के जरिए सामाजिक मुद्दों पर बात हो, ताकि दर्शक मनोरंजन के साथ कुछ सीख भी ले सकें. जैसे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ हमेशा महिलाओं की निजी और पारिवारिक समस्याओं को दिखाता आया है, उसी तरह अब ये एपिसोड उन्हें और गहराई से समाज के मुद्दों से जोड़ने की कोशिश है.
स्मृति ईरानी ने हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने हमेशा माना है कि साड़ी कभी भी किसी महिला के लिए रुकावट नहीं होती. बल्कि यह एक ऐसी पोशाक है जो इतिहास, गरिमा और आत्मविश्वास का प्रतीक है. उन्होंने इसी इंटरव्यू में बताया कि शो में अब बॉडी शेमिंग और बुढ़ापे से जुड़ी सोच जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है, क्योंकि ये ऐसी समस्याएं हैं जिनसे हर महिला गुजरती है.
यह भी पढ़ें: Why should we hire you? बिल गेट्स ने दिए जॉब इंटरव्यू क्रैक करने के लिए खास टिप्स
दिलचस्प बात यह है कि शो ने सिर्फ महिलाओं से जुड़े विषय नहीं लिए, बल्कि पुरुषों की मुश्किलें भी दिखाई हैं. जैसे झूठे आरोप लगने पर एक औरत का ऐसे पुरुषों के लिए आवाज उठाना.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











