
बिग बॉस OTT: नेहा भसीन- प्रतीक सहजपाल बने बॉस मैन बॉस लेडी, मिलिंद गाबा ने पैक किया बैग
AajTak
घर का बॉस मैन और बॉस लेडी कौन होगा इसका निर्णय इस बार जनता ने किया है. बॉस मैन और बॉस लेडी के लिए प्रतीक और नेहा के अलावा अक्षरा और मिलिंद भी कंटेंडर थे. जनता ने प्रतीक और नेहा को इसके लिए चुना.
बिग बॉस ओटीटी के घर में ये हफ्ता काफी शॉकिंग रहा. बिग बॉस ने जीशान खान को घर से बाहर निकाल दिया. जीशान की प्रतीक सहजपाल संग हाथापाई हो गई थी, इसके बाद बिग बॉस ने कहा कि जीशान ने हाथापाई कर नियम उल्लंघन किया है. जीशान अब घर के बाहर हैं. जीशान का घर में दिव्या अग्रवाल संग कनेक्शन था. दोनों घर के बॉस मैन और बॉस लेडी थे. अब जीशान के जाने के बाद घर को नया बॉस मैन और बॉस लेडी मिल गए हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












