
बिग बॉस की ये EX कंटेस्टेंट बनेगी नागिन-6 की लीड एक्ट्रेस, एकता कपूर ने दिया था हिंट
AajTak
महक चहल का नाम नागिन बनने को लेकर दो वजहों से सामने आ रहा. पहला तो ये कि उनका नाम M वर्ड से शुरू होता है. दूसरा वे बिग बॉस 5 का हिस्सा रही थीं. वे शो की रनरअप रही थीं. महक के नाम को लेकर ये अटकलें कितनी सही साबित होती हैं ये तो नागिन 6 के ऑनएयर होने के बाद ही मालूम पड़ेगा.
बिग बॉस 15 के एक वीकेंड का वार में टीवी क्वीन एकता कपूर गेस्ट बनकर आई थीं. सलमान खान के सामने एकता कपूर ने अपने पॉपुलर शो नागिन 6 को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी नई नागिन के नाम का पहला अक्षर M से है. एकता के इस ऐलान के बाद कई तरह के कयास लगने लगे. लोगो ने एम वर्ड से शुरू हो रहे एक्ट्रेस के नाम को खोजना शुरू कर दिया.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












