
बनारस: जूते पहनकर 'हनुमान चालीसा' पर सिंगर सुखविंदर ने किया डांस, मचा बवाल
AajTak
वाराणसी के चेतसिंह घाट पर मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' पर डांस कर रहे थे. इस दौरान वे जूते पहने थे. हनुमान चालीसा के फिल्मांकन के दौरान सुखविंदर सिंह के साथ उनके दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने नजर आए. इस पर बवाल हो गया है.
कोरोना काल के बाद एक बार फिर धर्म की नगरी काशी की रौनक लौटती दिख रही है. बॉलीवुड फिल्मों और गानों की शूटिंग वाराणसी में गंगा घाट और चुनिंदा लोकेशन पर दिखने लगी है. गायक सुखविंदर सिंह अपने नए डांस वीडियो को लेकर विवादों में फंस गए हैं.
सुखविंदर सिंह के जूते पहनने पर उठा विवाद
वाराणसी के चेतसिंह घाट पर मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' पर डांस कर रहे थे. इस दौरान वे जूते पहने दिखे. हनुमान चालीसा के फिल्मांकन के दौरान सुखविंदर सिंह के साथ उनके दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने नजर आए. इस बारे में सुखविंदर सिंह ने भी दो टूक जवाब दिया कि ऐसा करने से भावना कम होती है तो आप प्रूफ करिए. हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है.
माथे पर चंदन, गले में माला, 4 साल में Brahmastra की शूटिंग पूरी करके बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंचे Ranbir-Alia
हनुमान चालीसा की चौपाइयों की गूंज, हांथों में भगवा झंडा और डांस करते तमाम कलाकारों के साथ गंगा घाट पर मशहूर गायक, संगीतकार और गीतकार सुखविंदर सिंह. यह नजारा वाराणसी के गंगा किनारे चेतसिंह घाट का था. लेकिन सुखविंदर सिंह के नए म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' की शूटिंग के दौरान जो बात सबसे ज्यादा नोटिस की गई वो ये थी कि सुखविंदर सिंह और उनके साथ दर्जनों को-आर्टिस्ट हनुमान चालीसा पर डांस के दौरान जूते भी पहने हुए थे.
कपिल शर्मा शो में Sidhu की कब होगी वापसी? Krushna Abhishek ने Annu Kapoor से पूछा सवाल

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












