
बड़ी खबर: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, कल होगा बहुत बड़ा फैसला: हरीश रावत
Zee News
वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के बाद हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे और कांग्रेस का पंजाब में मजबूत बनाने का काम करते रहेंगे.
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में जारी अंदरूनी कलह के बीच पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह (Navjot Singh Sidhu) आज यानी गुरुवार को दिल्ली में आला कमान ने बुलाया. इस दौरान हरीश रावत वगैरह कई सीनियर नेता मौजूद थे. कांग्रेस आला कमान और सिद्धू के दरमियान हुई बातचीत के बाद सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आला कमान का फैसला उनके लिए काबिल मंजूर होगा. मुझे प्रियंका गांधी पर पूरा भरोसा है. AICC in-charge of Punjab, Harish Rawat arrives at Congress office in Delhi
सिद्धु ने साफ तौर पर कहा कि माननीय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आदेश उनको सर्वमान्य होगा. आदेश बिल्कुल साफ है कि वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंजाब के अध्यक्ष के रूप में अपना काम पूरी शक्ति से करें. कल आपको इससे बड़ी सूचना विधिवत तरीके से मिलेगी. इसके अलावा हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोगों को कल यानी शुक्रवार को एक बड़ी खबर विधिवत तरीके से मिल जाएगी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










