
बंपर ओपनिंग के लिए तैयार 'सिंघम अगेन', 'भूल भुलैया 3' भी नहीं पीछे, थिएटर्स में होगा दिवाली धमाका
AajTak
दोनों में से छोटे साइज की फिल्म मानी जा रही 'भूल भुलैया 3' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है. इसकी एडवांस बुकिंग 'सिंघम अगेन' से ज्यादा मजबूत रही. 'सिंघम अगेन' की एडवांस बुकिंग इशारा कर रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा सरप्राइज कर सकती है.
अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' का क्लैश पिछले कई हफ्तों से सिनेमा फैन्स का फेवरेट टॉपिक बना हुआ था. दिवाली पर साथ आ रही इन फिल्मों के मेकर्स ने जिस तरह की होड़ की है, वो लगातार खबरों में बनी रही.
आखिरकार अब दोनों फिल्में थिएटर्स में पहुंच चुकी हैं और आप दोनों में से किसी भी फिल्म की साइड हों, पर एक बात तय है कि थिएटर्स के लिए दिवाली धमाकेदार होने वाली है. दोनों ही फिल्में जबरदस्त एडवांस बुकिंग के साथ शुरुआत करने जा रही हैं और इस साल कई-कई हफ़्तों तक सूना रहा बॉक्स ऑफिस फाइनली राहत की सांस लेने वाला है.
दोनों फिल्मों की धुआंधार एडवांस बुकिंग कार्तिक आर्यन की फिल्म के लिए बुकिंग पहले शुरू हुई थी और मेकर्स ने रविवार को ही सिंगल स्क्रीन्स के साथ एडवांस बुकिंग शुरू की थी. हालांकि, नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में फिल्म की बुकिंग 'सिंघम अगेन' के बाद शुरू हुई.
दूसरी तरफ, अजय देवगन की फिल्म के लिए बुकिंग काफी बाद में शुरू हुई. मगर बुकिंग खुलने के बाद बहुत तेजी से आगे बढ़ी क्योंकि 'सिंघम अगेन' मास फिल्म है और इसमें वो स्टार्स हैं जिनकी फॉलोइंग हर जगह की हिंदी फिल्म ऑडियंस में तगड़ी है. सैकनिल्क के अनुसार दोनों ही फिल्मों के लिए 5 लाख से ज्यादा टिकट गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में बुक हो चुके थे.
हालांकि, एक बात सरप्राइज करने वाली है कि दोनों में से छोटे साइज की फिल्म मानी जा रही 'भूल भुलैया 3' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है. इसकी एडवांस बुकिंग 'सिंघम अगेन' से ज्यादा मजबूत रही. कार्तिक की फिल्म के लिए 5.5 लाख से ज्यादा टिकट बुक हुए और इससे फिल्म ने करीब 17 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया.
दूसरी तरफ 'सिंघम अगेन' की बुकिंग के आंकड़े कम नजर आने की वजह बुकिंग की लेट शुरुआत है. मगर ये कार्तिक की फिल्म से बहुत ज्यादा पीछे नहीं रही. अजय देवगन की फिल्म के लिए 5 लाख से थोड़े ज्यादा टिकट बुक हुए और इसका एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 15.7 करोड़ रुपये रहा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












