
'प्लीज मेरा गला घोंटकर मुझे मार दें' तंगी से परेशान एक्ट्रेस सविता बजाज की गुहार, कोई नहीं करता मदद
AajTak
नदिया के पार, निशांत, नजराना, बेटा हो ऐसा जैसे 50 फिल्मों का हिस्सा रह चुकी सविता बजाज की हालत बहुत खराब है. आर्थिक तंगहाली से गुजर रहीं बीमार सविता अब रोजाना मौत की दुआ करती नजर आती हैं. उन्होंने डॉक्टर्स व स्टाफ से कई बार Mercy killing की भी दरख्वास्त की है.
'प्लीज मेरा गला घोंटकर मुझे मार दें, मुझे ऐसी जिंदगी नहीं जीनी है. इससे बेहतर तो है कि मैं मर जाऊं. मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है, जो मुझे संभाले..' एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर लेटीं एक्ट्रेस सविता बजाज के ये बोल थे, जब उनकी बिगड़ती हालत को देखकर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था. सविता वहां बैठे स्टाफ से गिड़गिड़ाते हुए मौत की गुहार मांग रही थीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












