
प्रेग्नेंसी के मुश्किल दिनों में दीपिका ने शूट की थी कल्कि, भूले मेकर्स? कमिटमेंट पर उठाए सवाल
AajTak
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सभी में 'कल्कि 2898 एडी' जैसी बड़ी फिल्म अपने एक्टर्स से पूरी-पूरी कमिटमेंट डिजर्व करती है. लेकिन दीपिका पादुकोण के लिए ये कहना गलत होगा. एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में फिल्म को न सिर्फ शूट किया, बल्कि उसका प्रमोशन भी किया था.
दीपिका पादुकोण के 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है. मेकर्स ने ट्वीट कर इस बात का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पहली फिल्म के लंबी सफर के बावजूद और और दीपिका अपनी पार्टनरशिप को आगे नहीं बढ़ा सकेंगे. इस ट्वीट में लिखी एक बात पास सभी का ध्यान जा रहा है. वो है 'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्म कमिटमेंट और उससे कहीं ज्यादा की हकदार है'.
प्रेग्नेंसी में दीपिका ने की थी शूटिंग
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सभी में 'कल्कि 2898 एडी' जैसी बड़ी फिल्म अपने एक्टर्स से पूरी-पूरी कमिटमेंट डिजर्व करती है. लेकिन दीपिका पादुकोण के लिए ये कहना गलत होगा. अगर आपको याद हो तो एक्टर शाश्वत चटर्जी ने बताया था कि फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान दीपिका असल जिंदगी में प्रेग्नेंट थीं. एक्टर ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा था, 'दीपिका हमेशा मुस्कुराती रहती हैं. फिल्म में एक सीन है, जिसमें मैं उन्हें बालों से पकड़कर खींचता हूं. ये शूट का आखिरी हिस्सा था और इसे मुंबई में फिल्माया गया था, क्योंकि तब तक दीपिका प्रेग्नेंट हो गई थीं. उस सीन में शारीरिक रूप से बहुत खींच-तान थी. तो मैंने रणवीर से कहा था कि चिंता मत करो, इससे ज्यादा फिजिकल चैलेंज वाले सीन्स के लिए बॉडी डबल है. वो बहुत नम्र थे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था- मैं जानता हूं दादा.'
बेबी बंप के साथ प्रमोशन के लिए पहुंचीं
इतना ही नहीं, 'कल्कि 2898 एडी' के प्री-लॉन्च इवेंट पर भी दीपिका पादुकोण पहुंची थीं. ये वो वक्त था जब दीपिका हैविली प्रेग्नेंट थीं. उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और अपने किरदार को लेकर बात भी की थी. इवेंट पर राणा दग्गुबाती ने दीपिका के बेबी बंप पर कमेंट किया था. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पर 3 साल काम किया था. ऐसे में उन्होंने असल जिंदगी में भी कुछ वक्त के लिए बेबी बंप रख लिया है. फिल्म में एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट सुमति के रोल में देखा गया था.
इस इवेंट का हिस्सा बनकर दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. साथ ही उन्होंने साबित किया था कि प्रोजेक्ट को लेकर उनकी कमिटमेंट उनकी प्रेग्नेंसी से बड़ी है. एक्ट्रेस का लुक वायरल हुआ, उनके प्रेग्नेंसी के चर्चे हुए, साथ ही 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर उनके डेडीकेशन की भी तारीफ हुई थी. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस भी दीपिका के 'कल्कि 2' से बाहर होने के बाद इसी बात की दुहाई दे रहे हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












