
प्रेग्नेंट भारती सिंह ने किया ढोल पर डांस, अप्रैल में आएगा कॉमेडियन का बेबी
AajTak
दिसंबर 2021 में भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल LOL Life Of Limbachiyaa पर एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी. इस वीडियो में हर्ष लिंबाचिया भी नजर आए थे. अब भारती ने नए वीडियो में बताया है कि उनका बेबी कब आने वाला है.
कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था. दोनों बताया था कि वह अपनी जिंदगी के इस नए फेज के लिए बेहद उत्साहित हैं. अब भारती का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनका बेबी कब आएगा.
कब आएगा भारती का बेबी?
सोशल मीडिया पर भारती का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भारती सिंह ढोल की आवाज पर थिरकती नजर आ रही हैं. भारती अपने शो के सेट्स पर हैं और यहां पास में हो रही शादी से ढोल की आवाज आ रही है. ऐसे में नाचती हुई भारती से पैपराजी ने पूछा कि उनका बेबी कब आएगा? भारती सिंह ने जवाब में कहा, 'भाई अप्रैल के फर्स्ट वीक में कभी भी मामा बन सकते हो.'
9 साल तक दिए ऑडिशन, TV एक्टर होने के सुने ताने, कैसे Shantanu Maheshwari को मिली Gangubai Kathiawadi?
नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं कॉमेडियन
दिसंबर 2021 में भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल LOL Life Of Limbachiyaa पर एक वीडियो के जरिए फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी. इस वीडियो में हर्ष लिंबाचिया भी नजर आए थे. वीडियो का नाम 'हम मां बनने वाले हैं' था. कुछ समय पहले भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नॉर्मल डिलीवरी से बेबी करना चाहती हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












