
प्रिंटेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में मौनी रॉय का गॉर्जियस लुक वायरल, न्यूड मेकअप-खुले बालों में दिखीं स्टनिंग
AajTak
मौनी रॉय के नए फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं. नए फोटोज में मौनी Romea Adler की ड्रेस में नजर आ रही हैं. फैंस को मौनी का यह लुक बेहद स्टनिंग लग रहा है.
नागिन सीरियल से अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फैशन स्टेटमेंट्स से फैंस के दिलों को जीत लेती हैं. टीवी के बाद फिल्मों में भी मौनी के फैंस ने उन्हें हमेशा सराहा. मौनी के लुक्स फैंस के बीच लाइमलाइट में बने रहते हैं. मौनी के फैशन सेंस को खूब पसंद किया जाता है. इंटरनेट पर एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें छाई रहती हैं. मौनी के फोटोशूट की अब नई तस्वीरें एक बार फिर खूब वायरल हो रही हैं. नए फोटोज में मौनी Romea Adler की ड्रेस में नजर आ रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












