
पॉपुलर हो गई मनोज वाजपेयी की ऑनस्क्रीन बेटी, मिल रहे शादी के ऑफर
AajTak
इस बारे में अश्लेषा ठाकुर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया. अश्लेषा ठाकुर ने बताया कि उन्हें डायरेक्ट मैसेज पर काफी सारे रिश्ते मिल रहे हैं. लोग उन्हें अजीबोगरीब और स्वीट मैसेज भेज रहे हैं. अश्लेषा ठाकुर का कहना है कि वे उन्हें मिल रही अटेंशन को एंजॉय कर रही हैं.
मनोज वाजपेयी स्टारर वेब सीरीज फैमिली मैन 2 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. शो के हर किरदार ने बेहतरीन काम किया. सबकी क्रिटिक्स और फैंस ने जमकर तारीफ की. फैमिली मैन में मनोज वाजपेयी की बेटी के रोल में दिखीं अश्लेषा ठाकुर को काफी नोटिस किया गया. धृति के रोल में अश्लेषा की मैच्योर एक्टिंग ने लोगों को प्रभावित किया. अश्लेषा ठाकुर को लेकर इस कदर दीवानगी है कि सोशल मीडिया पर उन्हें शादी के प्रस्ताव मिल रहे हैं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











