
पुलिस रिमांड में पहुंचा ऑक्सीजन कालाबाजारी का आरोपी Navneet Kalra, क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार
Zee News
दिल्ली की खान मार्केट में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) की कालाबाजारी के आरोपी नवनीत कालरा (Navneet Kalra) को दिल्ली की साकेट कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवनीत कालरा को रविवार को गिरफ्तार किया था.
नई दिल्ली: दिल्ली की खान मार्केट में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) की कालाबाजारी के आरोपी नवनीत कालरा (Navneet Kalra) को दिल्ली की साकेट कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवनीत कालरा को रविवार को गिरफ्तार किया था. कालरा को आज पुलिस ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया. दिल्ली पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी वहींनवनीत कालरा के वकील ने इसका विरोध किया. कालरा के वकील मल्होत्रा ने कहा कि पुलिस को 5 दिन की कस्टडी किसलिए चहिए, उनको अगर बैंक अकाउंट की चेक करना है हम अभी बैंक अकाउंट की डिटेल देने को तैयार है, उनको पता है कि कल हमारी जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में सुनवाई होनी है. वकील ने ये भी कहा कि कालरा जांच में सहयोग देने को तैयार है. इसलिए लंबी रिमांड की जरूरत नहीं है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










