
पुरानी तस्वीर पर करीना का कमेंट, 'कपूर्स हमेशा खाने के आस-पास ही क्यों नजर आते हैं'
AajTak
तीनों की यह तस्वीर देख अंदाजा लगा सकते हैं कि यह किसी खास ओकेजन की फोटो है. इस तस्वीर पर नीतू ने पुरानी दिनों को याद कर लिखा- 'यह nostalgic है.' रिया कपूर ने अपनी मां की तारीफ में लिखा- मां का चेहरा तो फायर है. लेकिन सबसे मजेदार कमेंट करीना ने किया है.
कपूर परिवार खाने का शौकीन है यह बात अब तक शायद उनके सभी फैंस को पता है. लजीज व्यंजन के लिए कपूर परिवार का प्यार कई बार फोटोज में भी देखा जा चुका है. हाल ही में अनिल कपूर ने भी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसपर करीना कपूर ने फूड लव को लेकर मजेदार कमेंट किया है.
फोटो में अनिल की पत्नी सुनीता कपूर, करीना-करिश्मा की दादी कृष्णा राज कपूर और नीतू कपूर देखी जा सकती हैं. तीनों हाथ में प्लेट लिए खाना लेती नजर आ रही हैं. तीनों की यह तस्वीर देख अंदाजा लगा सकते हैं कि यह किसी खास ओकेजन की फोटो है. इस तस्वीर पर नीतू ने पुरानी दिनों को याद कर लिखा- 'यह nostalgic है.' रिया कपूर ने अपनी मां की तारीफ में लिखा- मां का चेहरा तो फायर है. लेकिन सबसे मजेदार कमेंट करीना ने किया है.
गर्ल गैंग संग Farah Khan ने की पार्टी, हुमा कुरैशी-अदिति राव हैदरी ने रेस्टोरेंट में तोड़ी प्लेटें, Video
करीना ने किया ये कमेंट
करीना लिखती हैं- 'कपूर्स हमेशा खाने के आस-पास ही क्यों नजर आते हैं...then and now besttt...' इस फोटो पर यूजर्स ने भी कपूर फैमिली के फूड इंटरेस्ट पर कमेंट किया है. वहीं कुछ ने सोनम कपूर को सुनीता की कार्बन कॉपी बताया है. एक यूजर ने लिखा- 'मुझे लगा ये सोनम हैं...इस उम्र में सोनम भी बिल्कुल ऐसी ही दिखती हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा- 'सोनम कपूर और सुनीता मैम का बिल्कुल सेम चेहरा है, ब्यूटीफुल पिक्चर..'
KGF 2: 1000 करोड़ की कमाई की बरसात, फिल्म ने बनाए ये 7 रिकॉर्ड

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












