पुनीत राजकुमार के निधन से दुखी अमिताभ बच्चन, बोले 'वो स्टार थे'
AajTak
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॅाग में कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. बिग बी ने लिखा, “कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राजकुमार के छोटे बेटे और अपने आप में एक स्टार पुनीत राजकुमार का आज निधन हो गया'.
कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. पुनीत राजकुमार 46 साल के थे. उनकी मौत से ना सिर्फ टॉलीवुड बल्कि बॅालीवुड भी सदमे में है. स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जता रहे हैं. बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर पुनीत राजकुमार के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है. T 4079 - .. a day of remorse and prayer .. two close to the family passed away today .. it is too dark ..

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












