
पाकिस्तान की गलियों में हुआ Sonam Kapoor के पति आनंद आहूजा के क्लोदिंग ब्रांड का फोटोशूट
AajTak
सोनम कपूर के हसबैंड आनंद आहूजा ने अपने क्लोदिंग ब्रांड का कोलैबोरेशन पाकिस्तान में किया है. आनंद आहूजा के क्लोदिंग ब्रांड का लेटेस्ट फोटोशूट भी सरहद पार पाकिस्तान के लाहौर के फेमस Allama Iqbal Town में किया गया है.
बॉलीवुड इंड्स्ट्री की फैशनिस्टा सोनम कपूर अपने शानदार फैशन सेंस की वजह से हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं. लेकिन सोनम के हसबैंड आनंद आहूजा भी फैशन वर्ल्ड में काफी एक्टिव हैं. आनंद आहूजा का एक फेमस क्लोदिंग ब्रांड Bhaane है, जो मेल और फीमेल दोनों के लिए कंफर्टेबल और सिम्पलिसिटी से इंस्पायर्ड कपड़े बनाता है. खास बात यह है कि आनंद आहूजा ने अपने क्लोदिंग ब्रांड का लेटेस्ट फोटोशूट पाकिस्तान में किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












