
परफॉर्मेंस के बीच सीढ़ियों से गिरी सिंगर, टूटे नाखून-घुटने में लगी चोट, Video
AajTak
घटना से पहले कैरोल 'Ahora Me Llama' गाने पर परफॉर्म कर रही थीं. उनके साथ उनकी को-परफॉर्मर्स भी डांस कर रही थीं. गाते हुए कैरोल थोड़ा आगे बढ़ती हैं और सीढ़ियों के किनारे तक पहुंच जाती हैं. इससे पहले कि वे खुद को संभाल पाती, उनका पैर सीढ़ियों पर बैलेंस खो देता है और वे नीचे गिर पड़ती हैं.
कोलंबिया की मशहूर सिंगर Karol G को भरी महफिल में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. कैरोल मियामी कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रही थीं कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीढ़ियों से नीचे गिर गईं. हजारों लोगों के सामने कैरोल के साथ हुई इस दुर्घटना के बाद, सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब देखा जा रहा है. Necesito que esto le pase al dólar y no a Karol G. pic.twitter.com/Kn9tRrs33O

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












