
नेहा कक्कड़ के 5 लाख देने पर बोले गीतकार संतोष आनंद, मुझे दया नहीं सम्मान की जरूरत
AajTak
कुछ समय पहले गीतकार संतोष आनंद और नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लोगों को लगा कि संतोष आनंद की माली हालत ठीक नहीं है. मगर गीतकार ने इस बात को नकारा है.
ये कहावत आपने सुनी होगी कि डूबते हुए सूरज से ये इंडस्ट्री किनारा कर लेती है. वक्त-वक्त पर ऐसा देखने को भी मिलता आया है कि एक समय बड़ा नाम रहे कुछ सितारों के जीवन में मुफलिसी और अकेलापन छा गया. कुछ समय पहले गीतकार संतोष आनंद और नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लोगों को लगा कि संतोष आनंद की माली हालत ठीक नहीं है. मगर गीतकार ने इस बात को नकारा है. पिछले कुछ दिनों से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे बेहद भावुक नजर आ रहे हैं और अपने जीवन की समस्याओं के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो रिएलिटी शो इंडियन आइडल का था जहां उन्होंने शिरकत की थी. इस दौरान उन्हें शो की जज नेहा कक्कड़ ने 5 लाख रुपए दिए थे. पहले तो गीतकार ने इसे लेने से मना कर दिया था मगर नेहा कक्कड़ के मनाने पर वे मान गए थे. अब गीतकार ने इस बारे में बातचीत की है.
'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











