
नहीं थम रहा है फैमिली मेन 2 पर विवाद, दी अमेजॉन को बायकॉट करने की धमकी
AajTak
फैमिली मैन 2 से विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब अमेजॉन प्राइम को लेटर लिख सीरीज को बैन करने की मांग की गई है. अगर अमेजॉन इसके अगेंस्ट एक्शन नहीं लेता है, तो अमेजॉन को बायकॉट की धमकी भी दी जा रही है.
एक ओर जहां फैमिली मैन अपने यूनिक कहानी की वजह से फैंस की तारीफें बटोर रही है, तो वहीं दूसरी ओर इससे कई विवाद भी जुड़ते जा रहे हैं. पहले तमिल के लोगों ने फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि सीरीज के जरिये उनके भावनाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है. अब वहीं प्रो तामिल लीडर ने अमेजॉन को लेटर लिखकर इस सीरीज को बैन करने की मांग की है. तामिलकर कात्ची लीडर सीमन अमेजॉन प्राइम वीडियो के इंडियन ओरिजनल हेड अपर्णा पुरोहित को लिखे लेटर में फैमिली मेन 2 के बैन की डिमांड करते हैं. सीमन का आरोप है कि तमिल को बेहद ही गलत तरीके से चित्रण किया गया है. यही वजह है कि उन्होंने फैमिली मैन 2 के प्रसारण रोक लगाने की दरख्वास्त की है और अगर अमेजॉन ऐसा नहीं करता है, तो पूरे विश्व में अमेजॉन की सर्विस को बायकॉट कर देंगें.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










