
'द कपिल शर्मा शो' कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने की संकेत भोसले से सगाई, शेयर की फोटो
AajTak
पिछले कुछ समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का दोनों ने फैसला ले लिया है. एक रोमांटिक फोटो शेयर कर सुगंधा मिश्रा ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है.
टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन्स सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने सगाई कर ली है. पिछले कुछ समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का दोनों ने फैसला ले लिया है. एक रोमांटिक फोटो शेयर कर सुगंधा मिश्रा ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. बता दें कि सुगंधा मिश्रा कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में कई बार नजर आई हैं. फोटो पोस्ट करते हुए सुगंधा ने लिखी यह बात सुगंधा ने संकेत भोसले संग खुद की एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमेशा के लिए #gettingmarried.' टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने सुगंधा और संकेत को बधाई देते हुए कॉमेंट किए हैं. टोनी कक्कड़ ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो आप दोनों को, कितना अच्छा लग रहा है यह सुनकर."
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










