
दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया 'सुपरमैन', 'मालिक' ने दिखाया दम, ठंडा रहा शनाया का डेब्यू
AajTak
डीसी यूनिवर्स का नया 'सुपरमैन' इंडिया के लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. बॉक्स ऑफिस पर सुपरमैन ही छाया हुआ है. वहीं राजकुमार राव की 'मालिक' भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. लेकिन शनाया की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' एकदम पिछड़ चुकी है.
11 जुलाई 2025 के दिन बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी, जिसमें से एक हॉलीवुड का नया 'सुपरमैन' था और बाकी दो बॉलीवुड की फिल्में 'मालिक' और 'आंखों की गुस्ताखियां'. तीनों फिल्मों से ऑडियंस को काफी उम्मीदें भी थीं. 'सुपरमैन' से जहां डीसी अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स रीस्टार्ट कर रहा है, वहीं 'मालिक' से राजकुमार राव अपना एक्शन साइड एक्सप्लोर कर रहे हैं.
दूसरे दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल?
इसके अलावा 'आंखों की गुस्ताखियां' से एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं. हालांकि शनाया का डेब्यू उतना खास नहीं रहा. पहले दिन फिल्म की कमाई उम्मीद से कई गुना कम थी. राजकुमार राव की 'मालिक' का भी यही हाल रहा. दोनों बॉलीवुड की फिल्में डीसी के सुपरमैन की आंधी में पस्त हो गई थीं. 'सुपरमैन' ने इंडिया में पहले दिन दोनों फिल्मों से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है.
अब दूसरे दिन का भी कलेक्शन रिपोर्ट सामने आया है, जिसमें कुछ बदलाव देखे गए हैं. 'सुपरमैन' ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी दो दिन की कमाई 16.5 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं राजकुमार राव की 'मालिक' पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन बेहतर नजर आई है. फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 9 करोड़ पहुंच गया है.
ठंडा रहा शनाया कपूर का डेब्यू
जहां पहले दिन के मुकाबले 'मालिक' की कमाई में सुधार देखा गया, वहीं शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब परफॉर्म करती नजर आई. फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 43 लाख रुपये ही कमाए हैं. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 73 लाख रुपये हो गई है. शनाया की फिल्म में विक्रांत मैसी भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में काफी नाम कमाया. मगर तब भी उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










