
'दुख होता है, मेरी सेहत से ज्यादा लोगों को मेकअप का ख्याल', हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर जसलीन ने बयां किया दर्द
AajTak
जसलीन ने यह भी कहा कि वो खुद को सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं. खासकर हॉस्पिटल से वीडियो पोस्ट करने के बाद जिस तरह के नेगेटिव कमेंट उन्हें मिले हैं. जसलीन ने कहा, "मेरे वीडियो पोस्ट करने के बाद जो फैंस थे उन्होंने मेरी सेहत को लेकर फिक्र जताई और मेरे जल्दी ठीक होने की दुआ की. लेकिन इसी बीच कई ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने काफी भद्दे कमेंट किए."
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से जसलीन मथारू को इतना गहरा सदमा पहुंचा कि वो बीमार पड़ गईं. जसलीन हॉस्पिटल में एडमिट थीं, जहां से उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था और फैंस से अपनी अच्छी सेहत के लिए दुआ करने को कहा था. हालांकि, अब जसलीन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं. लेकिन अभी भी उनकी सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं है.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












