
'दम लगा के हईशा' के सात साल पूरे, डेब्यू फिल्म में अपने रोल पर Bhumi Pednekar ने कही ये बात
AajTak
भूमि का कहना है कि वह हमेशा अपनी पसंद की फिल्मों के माध्यम से सिनेमा में नारीवाद को फिर से परिभाषित करना चाहती थीं. इस मूवी की सफलता से उन्हें यह समझ में आ गया कि लोग महिलाओं को पर्दे पर देखना चाहते हैं.
बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर ने फिल्म दम लगा के हईशा में एक ओवर वेट लेकिन आत्मविश्वास से भरपूर लड़की संध्या के किरदार में अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ बॉलीवुड में धमाका कर दिया था. एक खास विषय पर आधारित इस शानदार फिल्म को सात साल पूरे हो चुके हैं. इसी के साथ भूमि ने भी बॉलीवुड में सात साल का सफर पूर कर लिया है. इस मौके पर भूमि ने एक एक्टर के रूप में इंडस्ट्री में बेहतरीन मौका उपलब्ध कराने का श्रेय निर्देशक शरत कटारिया को दिया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












