
डेढ़ घंटे तक नाविक परिवारों का दर्द बांटती रहीं प्रियंका गांधी, महिलाओं संग जमीन पर बैठी रहीं
NDTV India
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि निषाद समाज की लड़ाई के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी. प्रियंका ने यमुना किनारे जाकर टूटी हुई नावों को भी देखा. इसके बाद उन्होंने पीड़ित मछुआरों से बातचीत कर दुख दर्द बांटने की कोशिश की. प्रियंका टूटी नावों तक गांव की निषाद महिलाओं के साथ पहुंचीं.
कांग्रेस (Congress) महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज (रविवार, 21 फरवरी) संगम नगरी प्रयागराज में यमुनापार के बसवार गांव पहुंचीं. वहां उन्होंने नाविक समाज से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द बांटा. यमुना किनारे बसवार गांव पहुंचकर प्रियंका जमीन पर महिलाओं के बीच बैठ गईं. वह करीब डेढ़ घंटे तक नाविक परिवारों के बीच रहीं. वो रास्ते भर पीड़ित परिवारों से रुक-रुक कर मिलती रहीं.












