
टॉम क्रूज के लिए 'इम्पॉसिबल' हुआ भारत में बॉक्स ऑफिस का मिशन, पिछली MI फिल्म जितनी कमाई भी मुश्किल
AajTak
भारत में 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' बाकी दुनिया से करीब एक हफ्ते पहले, 17 मई को रिलीज हुई थी. पहले वीकेंड में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी, लेकिन दूसरे वीकेंड में जिस तरह इसकी कमाई स्लो हुई है, उससे 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज के इंडियन रिकॉर्ड पर एक नया खतरा मंडराने लगा है.
दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टार्स में से एक टॉम क्रूज जब-जब अपनी आइकॉनिक फिल्म सीरीज 'मिशन इम्पॉसिबल' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आते हैं, थिएटर्स में जमकर भीड़ जुटती है. इस सीरीज की उनकी लेटेस्ट फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' यानी 'मिशन इम्पॉसिबल 8' बीते शुक्रवार दुनिया भर में रिलीज हुई.
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स बता रही हैं कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड में इस फिल्म ने शानदार कमाई की है. भारत में 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' बाकी दुनिया से करीब एक हफ्ते पहले, 17 मई को रिलीज हुई थी. पहले वीकेंड में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी, लेकिन दूसरे वीकेंड में जिस तरह इसकी कमाई स्लो हुई है, उससे 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज के इंडियन रिकॉर्ड पर एक नया खतरा मंडराने लगा है. आइए बताते हैं कि मामला क्या है...
दूसरे वीकेंड में स्लो पड़ी 'मिशन इम्पॉसिबल 8' पहले वीकेंड में 33 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन करके आ रही टॉम क्रूज की फिल्म, हफ्ते के कामकाजी दिनों में स्लो पड़ने लगी. पहले सोमवार से ही 'मिशन इम्पॉसिबल फाइनल रेकनिंग' का इंडिया कलेक्शन डबल डिजिट्स में पहुंचना बंद हो गया. हर दिन गिरता हुआ कलेक्शन शुक्रवार को 4 करोड़ से भी नीचे चला गया.
शनिवार को फिल्म की कमाई में जंप जरूर आया और कलेक्शन बढ़कर 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. लेकिन अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि रविवार को फिल्म की कमाई में कोई जंप नहीं आया और कलेक्शन एक बार फिर से 7 करोड़ ही रहा.
शनिवार के दिन रिलीज हुई 'मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग' के पहले वीकेंड कलेक्शन में केवल दो दिन की कमाई शामिल थी. जहां पहले वीकेंड में फिल्म की दो दिन की कमाई 33 करोड़ से ज्यादा थी, वहीं दूसरे वीकेंड के तीन दिनों में इसका कलेक्शन 18 करोड़ से भी कम है.
खतरे में 'मिशन इम्पॉसिबल' का इंडियन रिकॉर्ड टॉम क्रूज स्टारर पहली मिशन इम्पॉसिबल फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी. भारत में इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो उस समय एक सॉलिड कलेक्शन था. तब भारत में हॉलीवुड फिल्मों की पॉपुलैरिटी आज के मुकाबले बहुत कम थी.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












