
टूलकिट केस : दिशा रवि के आमने-सामने बिठाकर निकिता और शांतनु से पूछताछ कर रही दिल्ली पुलिस
NDTV India
Disha Ravi Toolkit Case: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिशा रवि की फिर से पांच दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी. दिशा की कस्टडी कल खत्म हो रही थी. लेकिन पुलिस ने कहा कि चूंकि दिशा ने सारे आरोप उन दोनों के सिर डाले हैं, ऐसे में उन तीनों से आमने-सामने से पूछताछ करने की जरूरत है.
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की आड़ में कथित रूप से देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज किए गए 'टूलकिट केस' में मंगलवार को अहम पूछताछ चल रही है. आज फिर साइबर सेल में मामले में आरोपी एक्टिविस्ट्स निकिता जैकब और शांतनु मुलुक से पुलिस रिमांड में चल रही आरोपी दिशा रवि के आमने-सामने बिठाकर पूछताछ चल रही है.












