
जैस्मिन भसीन संग रोमांस करते नजर आए अली गोनी, राहुल वैद्य संग दिखी शानदार दोस्ती, Video
AajTak
बिग बॉस 14 का आज फिनाले है, जिसमें टॉप 5 कंटेस्टेंट्स शो पर काफी धूम मचाते नजर आएंगे. एक प्रोमो सामने आ रहा है जिसमें जैस्मिन भसीन-अली गोनी संग एक रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रोमो में अली और राहुल की दोस्ती भी साफ नजर आ रही है.
बिग बॉस 14 का आज वो दिन आ ही गया, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था. आज बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है. जिसमें घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स शो के फिनाले में धूम मचाते नजर आएंगे. बिग बॉस के घर में दर्शकों द्वारा टॉप 5 कंटेस्टेंट्स चुने गए थे, जिसमें रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और राखी सावंत शामिल हैं. इन्हीं पांचों में से एक विजेता होने वाला है. लेकिन उससे पहले आज ये कंटेस्टेंट्स बिग बॉस फिनाले में जमकर मस्ती करने वाले हैं, जहां हमें जैस्मिन और अली का रोमांस देखने को मिलेगा, वहीं राहुल और अली की दोस्ती भी. ग्रैंड फिनाले में देखें जैस्मिन-अली का रोमांसMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












