
जिंदगी के आखिरी सालों में तन्हाई से भागना चाहती थीं Lata Mangeshkar, क्या थी वजह?
AajTak
धर्मेंद्र ने खुलासा किया कि जिंदगी के आखिरी पलों में लता मंगेशकर अकेलेपन से भागने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने कहा- लता मंगेशकर से पिछले 3-4 सालों से काफी बात हो रही थी. ऐसा लग रहा था कि वो तन्हाई से भागना चाह रही थी. वो मुझे हौसला देती थीं. एक बार मैंने ट्वीट कर कुछ सैड लिखा तो मुझे फोन किया. आधे घंटे तक बात की. मुझे चीयर अप किया.
लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर के जाने के बाद जो खालीपन संगीत जगत में आया है, उसकी कभी भरपाई नहीं हो पाएगी. लता दीदी के जाने के बाद दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की जिंदगी में भी सन्नाटा छा गया है. अभी तक वे लता मंगेशकर के जाने के गम से बाहर नहीं निकल पाए हैं. अभी भी लता दीदी को याद कर उनकी आंखें नम हो जाती हैं. लता की याद में आयोजित किए गए आजतक के खास कार्यक्रम 'श्रद्धांजलि: तुम मुझे भुला ना पाओगे' में धर्मेंद्र ने उनसे जुड़ी कई बातें शेयर कीं.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











