
जम्मू-कश्मीर पर उमर अब्दुल्ला बोले, पहले मिले पूर्ण राज्य का दर्जा फिर हों चुनाव
Zee News
प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें वहां अलायंस के तौर पर नहीं बुलाया गया था. हम पार्टी के तौर पर वहां गए थे. हमने कहा कि कश्मीर में लोग नाराज हैं, फैसले से खुश नहीं हैं.
श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आज श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे. उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में विधान सभा चुनाव कराए जाने पर कहा कि परिसीमन और पूर्ण राज्य का दर्जा देने को लेकर केंद्र की टाइमलाइन से सहमत नहीं हैं और हम चाहते हैं कि पहले जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और तब चुनाव हों. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री हमसे जनमत संग्रह का वादा किया था, लेकिन फिर पीछे हट गए. नरसिम्हा राव ने हमें स्वायत्तता देने का वादा किया था वो भी पीछे हट गए. इससे अविश्वास पैदा हुआ, जिसे अब वापस लाना होगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










