
जब हादसों ने पलट दी सितारों की किस्मत, हाथ से निकले कई प्रोजेक्ट
AajTak
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें रहे हैं, जिनके संग हुए हादसे ने उनकी जिंदगी का तख्ता पूरी तरह पलट कर रख दिया. कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद ज्यादातर सितारें अब गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हैं. वहीं एक्सीडेंट की वजह से कई काल के गाल में समा गए.
हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली चंदेल संग हुए हादसे का जिक करते हुए बताया है कि किस तरह रंगोली के खूबसूरत चेहरे पर एसिड के हादसे ने उनके पूरे परिवार को सदमें में डाल दिया था. इस एक्सीडेंट के बाद रंगोली को लगभग 53 सर्जरी से गुजरना पड़ा था. इस हादसे ने न केवल रंगोली के पर्सनल लाइफ पर बुरा प्रभाव डाला बल्कि उनकी प्रफेशनल लाइफ भी इससे प्रभावित हुई थी. इंडस्ट्री में कई ऐसे नाम हैं, जिनके साथ हुए हादसों ने आज उनकी किस्मत को अर्श से फर्श पर ला दिया है. इस हादसे में किसी ने अपनी खूबसूरती गंवाईं तो कोई सितारा दुनिया से अलविदा कह चुका है. पेश है एक रिपोर्ट.. अनु अग्रवाल ने फिल्म आशिकी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म के सुपरहिट होने के बाद अनु का टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होना तय था. हालांकि नियती को कुछ और ही मंजूर था. स्टारडम के कुछ सालों बाद ही 1999 के दौरान एक पार्टी से लौटते वक्त अनु एक मेजर एक्सीडेंट का शिकार हो गईं थी. अनु के एक्सीडेंट की कहानी भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं थी. एक्सीडेंट के बाद अनु 29 दिनों के लिए कोमा में चली गई थीं. इतना ही नहीं कोमा से निकलने के बाद अनु अपनी सारी याददाश्त खो बैठी थीं. इसके बाद अनु का इलाज एक योग सेंटर में करवाया गया. जब तक अनु को सबकुछ याद आया, तब तक वे अपने हाथ से करियर का गोल्डन पीरियड गंवा चुकी थीं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










