
जब 'स्वदेस' के लिए नेशनल अवॉर्ड पाने से चूके थे शाहरुख, सैफ की जीत से हुए खफा, कही थी ये बात
AajTak
33 साल फिल्म इंडस्ट्री में बिताने के बाद शाहरुख खान ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है. हालांकि इंटरनेट पर इस बारे में डिस्कशन चल रहा है कि फिल्म 'स्वदेस' के लिए ही शाहरख को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था. ये बात असल में शाहरुख खान भी मानते हैं. उन्होंने सालों पहले ये बात कही थी.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिल गया है. 33 सालों से शाहरुख फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में 'स्वदेस', 'चक दे इंडिया', 'माय नेम इज खान' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. हालांकि उन्हें अपना पहला नेशनल अवॉर्ड साउथ डायरेक्टर एटली की सुपरहिट फिल्म 'जवान' के लिए मिला, जिसकी उम्मीद कम ही की गई थी.
शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड पर क्या कहा था?
33 साल फिल्म इंडस्ट्री में बिताने के बाद शाहरुख खान ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है. इससे एक्टर के साथ-साथ उनकी टीम, परिवार और फैंस काफी खुश हैं. हालांकि इंटरनेट पर इस बारे में डिस्कशन चल रहा है कि फिल्म 'स्वदेस' के लिए ही शाहरख को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था. ये बात असल में शाहरुख खान भी मानते हैं. उन्होंने सालों पहले ये बात कही थी.
साल 2004 में फिल्म 'स्वदेस' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अपनी परफॉरमेंस के लिए शाहरुख को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी तारीफ मिली थी. लेकिन जब नेशनल अवॉर्ड मिलने की बारी आई तो इसे फिल्म 'हम तुम' के लिए सैफ अली खान को दे दिया गया था. अब शाहरुख खान की एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आई है. इस वीडियो में सुपरस्टार खुद मान रहे हैं कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था.
ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें शाहरुख खान ने शिरकत की थी. शाहरुख तब इवेंट के स्टेज पर डायरेक्टर कुणाल कोहली और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के साथ थे. बातचीत के दौरान शाहरुख से कुणाल ने पूछा था कि उनकी फेवरेट फिल्म कौन-सी है. इसपर सुपरस्टार ने जवाब दिया था, 'देखो मैं दिल का अच्छा हूं. साड़ी फिल्में अच्छी लगती हैं, सारे हीरो अच्छे लगते हैं, सारी हीरोइन अच्छी लगती हैं. हर चीज अच्छी लगती है. मैं सिंपल इंसान हूं. मुझे सबकुछ पसंद है- तुम्हारी फिल्में भी. मुझे सबसे प्यार है.'
सैफ को अवॉर्ड मिलने से खफा थे शाहरुख?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










