
जब स्पोर्ट्स पर बनी ये फिल्में देख खड़े हो गए फैंस के रौंगटे, रोमांच से भरपूर
AajTak
मौजूदा समय में ओलंपिक्स चल रहा है और दर्शकों के दिल की धड़कनें इस दौरान तेज ही रहती हैं. हर एक मुकाबले का अपना अलग रोमांच है. आइये जानते हैं स्पोर्ट्स पर बनीं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ रोमांचित फिल्मों के बारे में.
स्पोर्ट्स अपने आप में ही एक एंटरटेनमेंट है. स्पोर्ट्स पर बनी बॉलीवुड की फिल्में एंटरटेनमेंट के ओवरडोज से कम नहीं. हर एक एंगल को इस दौरान डायरेक्टर्स कवर करते हैं. स्पोर्ट्स के साथ रोमांस तो होता ही है मगर इसके साथ रौंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स भी होता है. मौजूदा समय में ओलंपिक्स चल रहा है और दर्शकों के दिल की धड़कनें इस दौरान तेज ही रहती हैं. हर एक मुकाबले का अपना अलग रोमांच है. आइये जानते हैं स्पोर्ट्स पर बनीं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ रोमांचित फिल्मों के बारे में. चक दे इंडिया- हॉकी पर बनी फिल्म चक दे इंडिया शाहरुख खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कोच अपने टूटे हैसले को जुटाता है और इंडियन हॉकी वुमन्स टीम को गाइड करता है. कई सारी चुनौतियों का उसे सामना करना पड़ता है. कई सारी आलोचनाओं से होकर गुजरना पड़ता है. मगर अगर किसी ने देश को सम्मान दिलाने की ठान ली हो तो उसके हौसले भला कौन तोड़ सकता है. ये फिल्म जब भी देखो कभी इससे मन नहीं ऊबता.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












