
जब सुनील से पूछा- अगर मिनिस्ट्री ऑफ लॉफ्टर होती तो किसे मिलती? एक्टर ने इस कॉमेडियन का लिया नाम
AajTak
काफी लंबे समय से सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को साथ में नहीं देखा गया है. हालांकि वक्त-वक्त पर वे एक-दूसरी की तारीफ करते नजर आते हैं. हाल ही में सुनील ग्रोवर ने भी अपने मजाकिया अंदाज में कपिल शर्मा की तारीफ की.
देशभर में कपिल शर्मा शो देखा जाता है. यहां तक कि देश के बाहर भी इसके चाहनेवालों की कमी नहीं है. कपिल शर्मा के साथ एक समय कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी नजर आते थे. मगर बाद में दोनों की अनबन हो गई और दोनों अलग हो गए. हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह भी हुई मगर काफी लंबे समय से दोनों को साथ में नहीं देखा गया है. हालांकि वक्त-वक्त पर वे एक-दूसरी की तारीफ करते नजर आते हैं. हाल ही में सुनील ग्रोवर ने भी अपने मजाकिया अंदाज में कपिल शर्मा की तारीफ की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












