
जब सर्जरी के बाद साइड इफेक्ट्स से परेशान हो गई थीं कोएना मित्रा, किया खुलासा
AajTak
कोएना ने आगे सर्जरी के बाद उनके बॉडी रिएक्शन पर बताया. वे कहती हैं- 'हर किसी का शरीर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करता है. मुझे भी चेहरे पर बोन स्वेलिंग हो गई थी. जब आप कोई फ्रैक्चर हुए पैर को देखते हैं, तो केवल उसकी हड्डी फिक्स होने में 6 महीने लगते हैं और फिर पैर सुन्न पड़ जाते हैं और सूजन हो जाती है. रिकवर होने में लगभग डेढ़ साल लग जाते हैं'.
कोएना मित्रा बॉलीवुड में अपने डांस नंबर्स और बोल्ड इमेज के लिए सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की और फिर फिल्म मुसाफिर से लीड रोल में बॉलीवुड डेब्यू किया. कोएना मित्रा के बोल्ड लुक के अलावा उनकी करेक्शन सर्जरी भी खूब चर्चा में रही है. दरअसल, एक्ट्रेस ने राइनोप्लास्टी करवाई थी जो कई वजहों से चर्चा का विषय बना रहा. हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में कोएना मित्रा ने अपनी इस सर्जरी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि लोगों को मेरी सर्जरी में कुछ गलत लगा जबकि गलत तो सर्जरी के बाद मेरे बॉडी का रिएक्शन था.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












